हर व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में कहीं न कहीं आने जाने के लिए सड़क का उपयोग अवश्य करता है। आज के व्यस्त जीवन में सब एक दूसरे से जल्दी अपनी मंजिल पर पहुँचना चाहते है जिससे कि रोज बहुत सी दुर्घटनाएँ घटित होती हैं। सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को चोट लगने या मृत्यु होने का खतरा बना होता है । आधुनिक युग में सड़क दुर्घटना आम सी बात हो गई है। सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी, तेज़ गति में गाडी चलाना, नशे में ड्राइविंग और गलत दिशा में गाड़ी चलाना आदि के कारण सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है। वाहनों के बढ़ते टकराव की वजह से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए और अपनी निजी कामो को जल्दी से अंजाम देने के लिए इंसान वाहनों का भरपूर सहारा ले रहा है, जिस वजह से सड़कों पर यातायात की समस्या पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ गई है। सड़क यातायात सुरक्षा एक ऐसी विधि है जिसमें नियम बनाकर दुर्घटना को रोका जा सकता है और लोगों को चोट लगने से बचाया जा सकता है। कहा जाता है कि दुर्घटना से देर भली है। हर किसी को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में पूरी जानकारी होना चाहिए, ख़ासकर बच्चों और युवाओं को सड...