Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2022

परीक्षा तनाव - एक चुनौती

 परीक्षाएं दस्तक दे चुकी हैं और यह  वक्त है पढ़ी हुई चीजों को दोहराने का । परीक्षा के दिन नजदीक आते ही बच्चों को सौम्य और उच्च, ये दो प्रकार के तनाव हो सकते है।  एक  रिसर्च के अनुसार, कम तनाव से बच्चा परीक्षा के लिए अच्छे से तैयारी करने के लिए प्रेरित होता है। वहीं, ज्यादा तनाव होने पर चिंता और अवसाद की समस्या हो सकती है। बच्चे हंसते-खेलते ही अच्छे लगते हैं, लेकिन जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आने लगती है, उनके चेहरे पर तनाव दिखने लगता है। परीक्षाओं के लिए तैयार हो रहे विद्यार्थियों का तनाव में रहना आम बात है। परिस्थितियों की वजह से छात्रों में तनाव बढ़ता है। इस कारण खराब परिणाम सामने आते हैं। कुछ अभिभावक अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने हेतु बच्चों पर इतना दबाव दे देते हैं कि जिससे उबरना कई बार मुश्किल हो जाता है। कई बार अभिभावकों द्वारा बच्चों की आपसी तुलना से भी बच्चों पर अधिक से अधिक अंक लाने का दबाव रहता है,परिणामस्वरूप वे तनावग्रस्त हो जाते हैं। इसके अलावा कक्षाओं में स्थान  बरकरार रखने के चक्कर में, फेल होने और शर्मिंदगी का डर या  बच्चे को खुद से ज्यादा अपे...

युद्ध त्रासदी एक वैज्ञानिक अभिशाप

 सालों से एक प्रश्न मुंह बाये खड़ा है कि विज्ञान एक वरदान है या अभिशाप? कहते हैं कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है और विज्ञान है उसका मार्ग I विज्ञान एक शक्ति है जो नित नए अविष्कार करती है, यह शक्ति ना तो अच्छी है ना बुरी l अगर हम उस शक्ति से मानव कल्याण के कार्य करें तो यह वरदान प्रतीत होती है अगर उसी से विनाश करना शुरू कर दें तो यह अभिशाप बन जाती है बेशक विज्ञान के अविष्कार सुख-सुविधा-सुरक्षा देते है,लेकिन इसके दुष्परिणाम बहुत डरवाने हो सकते है और इसका जीता जागता उदाहरण युक्रेन और रूस के बीच चल रहा भीषण युद्ध है जिसने इसी विज्ञानं की उन्नति से लाखों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया I आज युद्ध के ग्यारहवें दिन स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, शहर, शॉपिंग माल सब कुछ तबाह हो चुका है l वैज्ञानिकों का यह मानना है कि आज  दुनिया में अणु बम, परमाणु बम और  अन्य भयानक  शस्त्रों की इतनी विनाशकारी सामग्री  इकट्ठी   हो चुकी है कि उससे सारी पृथ्वी को अनेक बार नष्ट किया जा सकता है। वास्तविक रूप में यदि हम विज्ञान से होने वाले लाभ और हानियों का अवलोकन करें तो हम द...