साल 2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है सभी लोग इसे अलविदा कहने के लिए तैयार है I नए साल के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। लोग नए साल का स्वागत हर्ष और उल्लास के साथ करेंगे। सभी नए साल को शुभ मानते हैं इसलिए नव वर्ष में लोग अपनी जिन्दगी में कुछ बदलाव या संकल्प लेकर एक नयी शुरुआत करने की कोशिश करते हैं I किसी कार्य को करने के लिए दृढ़ निश्चय कर लेना या इरादा बना लेना या मन मे ऐसा विचार बना लेना कि किसी बुरी आदत को छोड़ना है और कार्य को हर हालात में पूरा करना हैं, संकल्प कहलाता है । हम में से कितनों ने तो नये साल के लिए बहुत सारे संकल्प बना लिए होंगे, पर क्या वाकई हम उन संकल्पों को पूरा कर पाते है ? शायद नहीं, हम में से ऐसे लोगों की संख्या अधिक होगी जोकि अपने संकल्प पर पूरा साल नहीं टिक पाए होंगे I खैर, एक अच्छी बात है कि कम से कम इस बहाने हम पहल तो करते हैं किसी बुरी आदत को छोड़ने की I वास्तव में नव वर्ष पर लिया गया संकल्प आपके आत्म सुधार के लिए बहुत जरुरी है Iअक्सर ऐसा देखा जाता है कि हम वर्ष के पहले कुछ मही...